गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन का ज्ञानार्थ एजूकेशन अवार्ड समारोह आयोजित

Jan 28 2024

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों के प्रोत्साहन के लिए ज्ञानार्थ एजूकेशन अवार्ड 3.0 समारोह का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री लघु उद्योग भारती सोवरन सिंह तोमर, अध्यक्षता उद्योगपति आशीष पांडे ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि शिक्षक आम तौर से समाज को बुराई से बचाता है और लोगों को एक सर्वश्रेष्ठ व्यति बनाने का प्रयास करता है। इसलिए हम यह कह सकते है कि शिक्षक अपने शिष्य का सच्चा पथ प्रदर्शक है। शिक्षक ने समाज को हमेशा ही सुधार कर एक नई दिशा दी है। शिक्षक ही हमारे अंदर समाज कल्याण की भावना जागृत करते है। 
विशिष्ट अतिथि भारती सोवरन सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण इंसान होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है। अध्यक्षता कर रहे आशीष पांडे ने कहा कि शिक्षक किसी के जीवन को बनाने में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते हैं। कार्यक्रम में एक्टिव मेबर ऑफ द ईयर के अवार्ड संस्था सदस्यों को प्रदान किये गये। 
कार्यक्रम में हर्षिल बंसल, संजय प्रजापति, सत्येन्द्र सिंह सिकरवार, डॉ करन वर्धानी, सुमित पाराशर, सौरभ पाराशर, मुकुल श्रीवास, हेमंत गौतम, विमलेश तिवारी, संतोष धाकरे, सागर परिहार, पंकज उपाध्याय, इंजी. कोमल सर, अनिल यादव, नीतेश गुप्ता, हर्षवर्धन दीक्षित, ममता गोयल, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, राजीव सिंह राठौड़, ओपी झा, भूपेन्द्र सिंह राणा, आशुतोष अवस्थी, बादाम सिंह गुर्जर, प्रदीप कुमार श्रीवास देवर्षि मिश्रा, विनोद पाठक, रघुराज सिंह, ध्यानु भदौरिया, हिमकर सिंह, आकांक्षा शर्मा, नवनीत सक्सेना, हेल्प गुरु प्रमोद राजावत, दीपक गुप्ता, अभय शर्मा, अंकुर पांडे आदि शिक्षकों को ज्ञानार्थ एजूकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रामानुज पाराशर एवं आभार संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, जयेश श्रीवास्तव, मोहित सिंह, अर्पित गुप्ता, अपर्णा शर्मा, ऋषि गोयल सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।