बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में 1000 किलो हरे चारे की सेवा
Jan 28 2024
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत चार वर्षों से अधिक समय से निरंतर मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा में रविवार को मंडल के दानदाता एवं गौसेवको के सहयोग से 1000 किलो हरे चारे गौभोग सेवा की गई।
रविवार की सेवा में 500 किलो की सेवा अमित अग्रवाल द्वारा बिटिया काव्यांशी के जन्मदिन के पर, 200 किलो की सेवा अभिषेक शर्मा द्वारा, 111 किलो की सेवा घनश्याम साहू द्वारा, 100 किलो की सेवा दीपक शरण अग्रवाल द्वारा, 50 किलो की सेवा शांतनु सिंह द्वारा बिटिया के जन्मदिन पर, 22 किलो की सेवा श्रीमती सीमा बाथम द्वारा कुल 1000 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने मंडल द्वारा की जा रही सेवा से आमजन से जुडऩे एवं अपने प्रियजनों की वर्षगांठ, वैवाहिक वर्षगांठ या पुण्यतिथि के अवसर पर गौसेवा करने का आग्रह किया है।
रविवार की गौ सेवा में आशीष मंगल, राम किशोर मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, विशाल शर्मा, हिमांशु बघेल, शांतनु सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









