जेसीआई ग्वालियर सरस्वती प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया

Jan 28 2024

ग्वालियर। 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जेसीआई ग्वालियर द्वारा झंडावंदन का कार्यक्रम सरस्वती प्राथमिक विद्यालय मैदाई मोहल्ला किला गेट ग्वालियर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामबाबू गोयल थे। झंडावंदन के पश्चात् विद्यालय के लगभग 400 छात्रों को पाठ्य सामग्री, स्टेशनरी और मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, अध्यापक, जेसीआई ग्वालियर के मुकेश जैन, अलका ग्रोवर, अभिनव सिंघल, सुमित सिंघल, आनंद शर्मा, नितिन गंगेले, दिलीप बत्रा, दीपेश ग्रोवर, विपुल रजवाड़े व कार्यक्रम संयोजक कपिल अग्रवाल मौजूद थे।