विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ ने मनाया गणतंत्र दिवस

Jan 28 2024

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व राष्ट्रीय शसत दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव, उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में विकलांगजनों ने फूलबाग स्थित गांधी प्राणी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जौहरी ने अपने उद्बोधन में शहर वासियों एवं देश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की सभी विकलांग भाई बहिनों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद राष्ट्रीय गीत का गान किया गया इसी क्रम में फूलबाग से तिरंगा यात्रा रेली विभिन्न मार्गो से लक्ष्मीबाई रोड, पड़ाव से होते हुए फूलबाग मैदान में रैली का समापन के बाद जौहरी एवं जीतू यादव ने मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर लगभग आधा सैकड़ा से अधिक विकलांग भाई उपस्थित थे।