दिव्यांगजनों एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में समाजसेवी हरिओम गौतम को किया सम्मानित
Jan 28 2024
ग्वालियर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम को उनके द्वारा दिव्यांगजनों एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यो हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने समाजसेवी हरिओम गौतम को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल विशेष रूप से उपस्थित थे।
समाजसेवी हरिओम गौतम को सम्मानित किये जाने पर डाँ. केशव पाण्डेय, एड. डीपीएस भदौरिया, अशोक सोलंकी, परमानंद श्रीवास, जयनारायण श्रीवास्तव, रामदास माहौर, अनंगपाल सिंह भदौरिया, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. मंजुलता आर्य, डॉ. लोकेश तिवारी, रामलखन शर्मा आदि गणमान्य नागरिक ने बधाई दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









