चिराग ज्वैलर्स की प्रथम वर्षगांठ पर भजन संध्या, भंडारा के साथ किया पत्रकारों का सम्मान

Jan 28 2024

ग्वालियर। गत दिवस हजीरा पुल स्थित क्लोथमार्केट में भजन संध्या, भंडारा एवम पत्रकारों का सम्मान किया गया। अवसर था चिराग ज्वैलर्स  शॉप की प्रथम वर्षगांठ का इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
चिराग ज्वैलर्स की संचालिका और समाज सेविका श्रीमती काजल सिंह चौहान ने कहा कि, पत्रकार देश में चौथे स्तम्भ के रूप में काम करते हैं। हमें उनका स्वागत,सम्मान करने में बहुत प्राउड फील होता है। मीडिया कर्मियों का सम्मान और स्वागत समय-समय पर होता रहना चाहिए, इस मौके पर दैनिक सत्ता सुधार के प्रधान संपादक श्याम श्रीवास्तव, दैनिक  दबंग दुनिया के ब्यूरोचीफ सन्तोष गर्ग, दैनिक लोक दुनियां के प्रधान संपादक राजकिशोर श्रीवास्तव, तथा न्यूज चैनल ख़बर हरपल के डायरेक्टर आलोक जैन रिपोर्टर राजकुमार शर्मा का पुष्पहार, शॉल, श्रीफल भेंटकर काजल चौहान और पिंटू चौहान द्वारा सम्मान किया गया। वहीं शहर की  शिवानी ऑर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा भव्य झांकियां सजाई गई और भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।