प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी व बेटे सहित किया सुसाइड, सुसाइड नोट में बिजनेस पार्टनर पर आरोप
Jan 28 2024
ग्वालियर। प्रॉपर्टी डीलर, पत्नी और बेटे ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह मकान के आगे वाले कमरे में 17 साल के बेटे का शव पंखे के कुंदे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति-पत्नी के शव सीढिय़ों की ग्रिल पर फंदे पर लटके मिले। घटनास्थल पर खून भी काफी फैला था। प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी से पहले हाथ की नस भी काटी। पुलिस को स्पॉट से सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर ने बिजनेस पार्टनर पर चार लाख रुपए के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना हुरावली रोड हारखेड़ा सिरोल की है।
जीतू उर्फ जितेंद्र झा (50) के परिवार में पत्नी त्रिवेणी झा (47) और बेटा अचल झा (17) ही साथ रहते थे। त्रिवेणी आर्मी स्कूल की ऑफिशियल ब्रांच शाहबाज स्कूल में प्रिंसिपल थीं। शनिवार से ही तीनों किसी का कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त लगातार कॉल कर रहे थे। रविवार को जब वह घर पहुंचे तो मेन चैनल गेट पर अंदर से ताला लगा था। कोई हलचल नहीं थी। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के ससुर को फोन लगाया। ससुर और प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त किसी तरह घर के अंदर एंटर हुए।
घर के अंदर देखा तो पहले वाले रूम के दरवाजे की कुंडी नहीं लगी थी। अंदर प्रॉपर्टी डीलर का जवान बेटा फांसी पर लटका था। इसके बाद सभी आगे बढ़े तो सीढिय़ों के ग्रिल से प्रॉपर्टी डीलर और पत्नी के शव लटके थे।
प्रॉपर्टी डीलर, पत्नी और बेटे ने आत्महत्या की सूचना मिलते ही एसपी राजेश सिंह चंदेल,एएसपी काईम ऋषिकेश मीणा, सीएसपी हिना खान, थाना प्रभारी सिरोल विनयसिंह तोमर स्पॉट पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव ने भी जांच की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम का शुरुआती जांच में यही मानना है कि तीनों ने सुसाइड किया है।
पुलिस जब घटनास्थल पर जांच कर रही थी तो स्टडी टेबल पर बेटे की नोट बुक में सुसाइड नोट मिला। नोट प्रॉपर्टी डीलर की ओर से लिखा गया है। उन्होंने लिखा है कि बिजनेस पार्टनर चार लाख रुपए के लिए परेशान कर रहा है। वह और उनका परिवार काफी परेशानी में है। इस वजह से मेरे बेटे ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर ने यह मकान 12 साल पहले लोन लेकर बनाया था।
पुलिस का मानना है कि सबसे पहले प्रॉपर्टी डीलर के बेटे अचल ने घर में झगड़ा या तनाव के चलते खुदकुशी की होगी। उसे फांसी पर लटका देख माता-पिता ने भी आत्महत्या का कदम उठाया होगा। प्रॉपर्टी डीलर की कलाई की नस भी कटी मिली है। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि उन्होंने नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया हो।
मृतक के ससुर और भाई का कहना है कि उनको कभी लगा नहीं कि प्रॉपर्टी डीलर इतने गहरे तनाव में हैं कि कोई कदम उठा लेंगे। फोन लगा रहे थे। कोई भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। पुलिस ने परिजन के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
इस मामले में राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे जांच में लाए जाएंगे। फिलहाल घटनास्थल पर कोई बात संदिग्ध नजर नहीं आ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









