रागायन और स्वर संस्कार संगीत गुरूकुल का संगीत समारोह गंगादास की शाला पर आज
Jan 27 2024
ग्वालियर। महानगर की प्रतिष्ठित संगीतिक संस्थाएं रागायन और स्वर संस्कार संगीत गुरूकुल के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्रीय संगीत को बढावा देने आज 28 जनवरी रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से सिद्धपीठ गंगादास की बडी शाला में एक दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी शनिवार को पत्रकारों को देते हुये गंगादास की बडी शाला के महंत स्वामी रामसेवक दास महाराज, स्वर संस्कार संगीत गुरूकुल के गुरू संजय देवले ने बताया कि 28 जनवरी रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से सिद्धपीठ श्री गंगादास की बडी शाला लक्ष्मीबाई कालोनी में एक संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं दत्त भगवान के पूजन से होगा। इसके बाद स्वर संस्कार संगीत गुरूकुल के चुनिंदा छात्र खास बंदिशों की प्रस्तुति देंगे। समारोह का समापन मुख्य कलाकार और जानी मानी गायिका श्रीमती सुलेखा भटट के खयाल गायन से होगा। श्रीमती सुलेखा भटट गायिका स्वर्गीय डा वीणा सहस्त्रबुद्धे की शिष्या हैं। इन प्रस्तुतियों में तबले पर डा मनीष करवडे, मुकेश पाल एवं वायलिन पर अंकुर धार संगति करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ संगीत साधक पंडित श्रीराम उमडेकर होंगे। जबकि समारोह की अध्यक्षता महंत स्वामी रामसेवक दास जी महाराज करेंगे।
इससे पूर्व शनिवार को स्वर संस्कार संगीत गुरूकुल द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक आनलाइन और आफलाइन संगीत कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अतिथि गुंज एफएम रेडियो की निदेशक श्रीमती कृति सिंह एवं पत्रकार अर्पण राउत थे। कार्यशाला में श्रीमती सुलेखा भटट ने विद्यार्थियों को ग्वालियर घराने की वरिष्ठ संगीत साधिका स्व डा वीणा सहस्त्रबुद्धे द्वारा रचित राग भैरव,भूपाल तोडीऔर बागेश्री की बंदिशों और उनके सौंदर्यबोध की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में लगभग 45 विद्यार्थी ऑफलाइन मज्ञैजूद रहे। जबकि 80 विद्यार्थी देश और दुनियां के अलग अलग शहरों से जुडे।
उल्लेखनीय है कि महानगर की रागायन और स्वर संस्कार गुरूकुल संस्था संगीत के लिए प्रतिबद्ध है और वह नये बच्चों को शास्त्रीय संगीत के लिए मंच भी उपलब्ध कराती है। वही उनका मानना है कि यह कार्य वह बिना शासकीय सहायता से कर रही है। उनका मानना है कि यदि सरकार सहायता दे तो वह खयाल गायिकी को और आगे बढा सके। खयाल गायिकी और धु्रपद गायिकी ग्वालियर घराने से ही निकली है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









