रे.सु.ब. के निरीक्षक संजय कुमार आर्या गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

Jan 27 2024

ग्वालियर। रेलवे सुरक्षा बल ग्वालियर में तैनात संजय कुमार आर्या को विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिये 26 जनवरी को इलाहाबाद में रेलवे सुरक्षा बल महानिदेशक प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एएन सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों उदय अग्रवाल, श्याम सिंह सेंगर, विनोद पाल सिंह, रजताभ सिंह हरसी, पूरन सिंह भदौरिया, अंकित सिंघल, राजुल अग्रवाल, रमन तिवारी, योगेश बाथम, नवीन चौधरी, विजय गुप्ता, यशपाल सिंह चौहान, कमल जैन ने ग्वालियर आगमन पर संजय कुमार आर्या को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।