नगर निगम की झांकी को मिला तृतीय पुरूस्कार, अतिथियों ने की सराहना

Jan 27 2024

ग्वालियर। एसएएफ ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में नगर निगम द्वारा ग्वालियर को मिले वाटर प्लस एवं म्यूजिक सिटी के सम्मान की थीम पर झांकी प्रदर्शित की गई, निगम की प्रदर्शनी की सराहना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित सभी अतिथियों ने की। 
नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर को हाल ही में भारत सरकार द्वारा वाटर प्लस शहर घोषित किया गया है इसके साथ ही यूनेस्को द्वारा ग्वालियर को म्यूजिक सिटी के रूप में घोषित किया गया है। इन दोनों थीम पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें वाटर प्लस की झांकी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं उसके द्वारा उपचारित पानी के पुनर उपयोग तथा स्वच्छ शौचालय इत्यादि के मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अतिथियों द्वारा सराहा गया।
इसके साथ ही एक अन्य वाहन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा म्यूजिक सिटी हेतु तैयार किए गए वाद्य यंत्रों के सुंदर मॉडल के साथ ही ग्वालियर के संगीत कलाकारों द्वारा सजीव प्रदर्शन कर संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस थीम को अतिथियों द्वारा सराहते हुए नगर निगम की झांकी को स्मार्ट सिटी के साथ संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार विजेता घोषित किया। नगर निगम की इस थीम को लेकर झांकी को दर्शकों द्वारा सरहा गया एवं अतिथियों ने भी सराहना की।
नगर निगम के अधिकारियों को एसएएफ ग्राउंड पर सम्मानित किया गया
गणतंत्र के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों को अच्छा कार्य करने के लिये उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें अपर आयुक्त विजय राज, उपायुक्त एपी एस भदोरिया, डॉ अतिबल सिंह यादव, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, सहायक यंत्री सुशील कटारे, पार्क अधिकारी मुकेश बंसल, नोडल अधिकारी सीवर सेल लल्लन सेंगर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।