परिषद कार्यालय पर सभापति तोमर ने किया झंडावंदन

Jan 27 2024

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को जलविहार स्थित निगम के परिषद कार्यालय पर सभापति मनोज सिंह तोमर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर सभापति मनोज सिंह तोमर ने शहरवासियों एवं निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये शहर विकास के लिये एकजुट होकर दलगत भावना से उपर उठकर टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने का आव्हान किया। जिससे हमारा शहर ग्वालियर एक अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त शहर के रुप में स्थापित हो सके।