निगम मुख्यालय पर महापौर डॉ. सिकरवार ने किया झंडावंदन

Jan 27 2024

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को सिटीसेन्टर स्थित नगर निगम के नारायणकृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 
इस अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सभी से आव्हान किया कि शहर विकास एवं स्वच्छता में अव्वल आने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।     
इसके साथ ही निगमायुक्त हर्ष ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार एवं निगमायुक्त हर्ष सिंह द्वारा वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर संबंधित क्षेत्राधिकारी तथा महाराज बाड़ा स्थित टाऊन हॉल एवं महाराज बड़ा स्थित नगर निगम के पुराने मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।