वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान में वरिष्ठ जनों ने फहराया तिरंगा

Jan 27 2024

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस पर कंपू स्तिथ वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान में संस्थान के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव की मौजूदगी में मुख्य अतिथि टीएस सक्सेना ने ध्वज फहराया। उसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति गीत गाकर, शहीदों को याद कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया की गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि टीएस सक्सेना ने इस संविधान पर्व के विषय में कई प्रेरक प्रसंग और शासकीय सेवा के दौरान हुए अपने अनुभव सभी को सुनाएं इसी के साथ इस अवसर पर सभी वरिष्ठ जनों ने देशभक्ति के गीत सुनाकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें याद किया। 
इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने सभी वरिष्ठ जनों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए संस्था के आगामी कार्यों की जानकारी दी और आगामी कार्यों के लिए उनसे विचार भी जानें। इसके बाद सभी ने मिष्ठान एवम स्वल्पाहार लिया। 
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, समारोह के मुख्य अतिथि टी एस सक्सेना रिटायर्ड डीएसपी, गोपाल सिंह कुशवाह प्रभारी, एचएस प्रधान सहप्रभारी श्रीमती एसके क्षैत्री सहप्रभारी, अशोक गुप्ता मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्यों में फेरू सिंह, दाता राम राजपूत, राजेंद्र झा, महेश चतुर्वेदी, राम गोपाल सिंह राठौर, नरेंद्र कुमार पांडे, राम बाबू सेन, लक्ष्मी नारायण राजपूत, रामेश्वर दयाल शर्मा, भागीरथ पाल, घनश्याम दास सोनी, मदन लाल कुशवाह, सुरेश चंद्र शिवहरे, आनंद कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा,दिलीप सोनी, अरविंद तिवारी, समीर अहमद, महादेव प्रजापति, लल्लू सिंह, जगदीश श्रीवास्तव,प्रकाश सविता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।