टकसाल स्कूल के बच्चों के साथ मंत्री कुशवाह ने लिया सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद

Jan 27 2024

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह 26 जनवरी को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए विशेष भोज में शामिल हुए। उन्होंने शासकीय टकसाल स्कूल बच्चों के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया। 
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत हरिदर्शन स्कूल में आयोजित हुए सुरूचिपूर्ण भोज में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश चंदेल, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार, टीएन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। जिले के अन्य शासकीय स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज का आयोजन हुआ।