रंगारंग व प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध

Jan 27 2024

स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में सीएम राईज स्कूल पद्मा कन्या उ.मा. विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मतदान के महत्व पर केन्द्रित स्थानीय लोकगीत लांगुरिया में पिरोकर मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुति दी और बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति के लिये पद्मा कन्या विद्यालय को प्रथम पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में पंचतत्व विषय पर केन्द्रित ग्वालियर ग्लोरी विद्यालय शिवपुरी लिंक रोड की प्रस्तुति को द्वितीय एवं सन् 1857 से 1947 तक की आजादी की गाथा विषय पर ईसीएस बैगलेस स्कूल और रानी लक्ष्मीबाई की जीवनगाथा पर केन्द्रित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रं.1 उत्कृष्ट मुरार के बच्चों की प्रस्तुति को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। इन सभी स्कूलों को  मंत्री श्री कुशवाह  ने शील्ड प्रदान की।