मनमोहक झाँकियाँ भी निकलीं

Jan 27 2024

समारोह में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित चलित झांकियाँ विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई। जिसमें फूलों (फ्लोरीकल्चर) एवं विदेशी फल व सब्जी (एक्जोटिक फल व सब्जी) की खेती पर केन्द्रित उद्यानिकी विभाग की झाँकी को प्रथम पुरस्कार मिला। संकल्पित विकसित भारत, समृद्ध मध्यप्रदेश  पर केन्द्रित जेल विभाग  की झांकी को द्वितीय, वाटर प्लस उच्च सीवर संधारण व्यवस्था व उपचारित पानी का उपयोग पर केन्द्रित नगर निगम  की झांकी और डिजिटलाइजेशन और आईटी आधारित आइसीसीसी व आईटीएमएस पर केन्द्रित स्मार्ट सिटी की झांकी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। पुरस्कार के रूप में संबंधित विभागों के अधिकारियों को शील्ड प्रदान की गई। इनके अलावा जिला पंचायत, आदिम जाति कल्याण, वन, उद्योग, सामाजिक न्याय, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य, कृषि व पशु पालन इत्यादि विभागों की झांकियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।