उषा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का 34 वां वार्षिक उत्सव मना
Jan 25 2024
ग्वालियर। झांसी रोड स्थित उषा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को 34 वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सतीश सिकरवार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद अवधेश कौरव पार्षद हेवरन कंसाना एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री करुणा स्वतंत्र सक्सेना, राजेंद्र झा प्रदेश अध्यक्ष मानव अधिकार प्रोटेक्शन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजलित कर किया गया। उषा कान्वेंट हा. से. स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रतुति के साथ देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। विद्यालय के संचालक राम गोपाल झा ने मुख्य अतिथि विधायक सतीश सिकरवार व भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विधायक सतीश सिकरवार ने माता-पिता को दी नसीहत
विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के परिजन मौजूद रहे अपने उद्बोधन में विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि माता-पिता बच्चों को 5 वर्ष तक ही दुलार करें और उसके बाद उन्हें शिक्षा की ओर अग्रसर करें इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि यह उम्र आपके पढऩे लिखने और भविष्य बनाने की है इस उम्र में यदि आप अच्छे से पढ़ाई करेंगे तो भविष्य में आगे बढ़ेंगे और मौज मस्ती करेंगे तो भविष्य खराब होगा।
किसी विद्यालय की प्रगति तभी संभव है जब छात्र छात्राएं अभिभावक व शिक्षण संचालक मिलकर कार्य करें- चौधरी
उषा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में अपने उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि इस विद्यालय में अनेकों बार आया हूं जिसकी मैं गिनती नहीं कर सकता विद्यालय का वार्षिक उत्सव मैंने गली से देखा है जो आज हॉल में जाकर परिवर्तित हुआ है विद्यालय ने लगातार प्रगति की है किसी भी विद्यालय की प्रगति तभी संभव है जब उसमें हम सब की भूमिका महत्वपूर्ण होगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 500 वर्ष बाद भगवान राम जी का मंदिर बना और उसमें प्रभु विराजमान हुए हैं इसकी सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
बच्चे खूब पड़े माता-पिता का करें नाम करुणा
विद्यालय के 34 वा वार्षिक उत्सव में पूर्व पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की करुणा स्वतंत्र सक्सेना ने कहा कि बच्चों आप अपने माता-पिता का नाम रोशन करो खूब पढ़ाई करो और अपना भविष्य बनाओ आप ही देश का भविष्य हैं आप लोग बचपन से ही अपना लक्ष्य तय करें और उसकी और अग्रसर रहें तो नि: संदेह आप एक अच्छे इंसान बनेंगे और देश के काम आएंगे।
इसके साथ ही मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के संचालक राम गोपाल झा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बड़े गौरव की बात है की वर्षों से विद्यालय का उत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से बनता आ रहा है जिसमें सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के संचालक राम गोपाल झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल के बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मंच संचालन मयंक झा ने किया। इस अवसर पर सोम प्रकाश मिश्रा, राजकुमार पांडे, अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, मीना सिंह, राजेंद्र यादव, सत्येंद्र चतुर्वेदी, श्रीकांत झा, अनिकेत झा, अनमोल झा समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









