मनुष्य जब तक कोई कर्म नहीं करेगा तब तक मनुष्य को कोई फल नहीं मिलेगा- शास्त्री

Jan 25 2024

ग्वालियर। साई बिहार कॉलोनी 12 बीघा रोड सिकन्दर कंपू में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस पर भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने बताया कि जब कोई मनुष्य कर्म करते हैं तो परमात्मा उसी के अनुसार मनुष्य को फल देते हैं। भगवान धरती पर इसलिए बार-बार जनम लेते हैं ताकि वह धरती पर धर्म की रक्षा कर सकें। भगवान के प्रत्येक अवतार का कारण है कि वह धरती पर धर्म, संतों, यज्ञों, गाय माता की  रक्षा कर सकें ताकि सब ही अपना जीवन आनंद से गुज़ार सकें। 
यह प्रत्येक हिन्दू का सौभाय है कि उसने सनातन धर्म में जन्म लिया है और भगवान बार बार जन्म लेकर यह बताते हैं कि हम सनातनी हैं और सनातन धर्म की रक्षा करना हमारा धर्म है सच्चा सनातनी वही होता है जो अपने धर्म कि रक्षा करना जनता है और कभी भी अपने भगवान का अपमान ना होने दे कन्धों से बड़ी को छाती नहीं होती और सनातन धर्म से बड़ी कोई जाती नहीं होती।    
महाराज ने कथा के दौरान कहा कि मैं भारत सरकार से प्रार्थना करता हूँ कि पूरे देशभर में मांस बंद कर देना चाहिए। सभी जीव भगवान के प्रिय हैं इसलिए किसी भी जीव कि हत्या नहीं करनी चाहिए क्यूंकि जटायु का अंतिम संसार भगवान राम ने खुद अपने हाथों से किया था। संसार में मनुष्य के पास बैठने से मनुष्य को सिर्फ पीड़ा और दु:ख की प्राप्ति होती है और भगवान के चरणों में बैठने से सदा शांति ही मिलती है। 
दस अवसर पर दिनेश शर्मा, राजेश साहू, विवेक तिवारी, सन्नी सेन, फोजी, आशीष शर्मा, विजय शंकर श्रीवाश, मनीष शर्मा, नितिन अरोरा, भानु प्रकाश शर्मा, अभिषेक शर्मा, सतेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा ने भागवत महापुराण की आरती की।