एकल नृत्य व युगल नृत्य प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया

Jan 25 2024

ग्वालियर। माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा बाल महोत्सव 2024 का आयोजन व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बच्चों का एकल नृत्य व युगल नृत्य प्रतियोगिता वैस्टर्न कैटेगरी में आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि मेला के कला रंग मंच पर आयोजित एकल नृत्य व युगल नृत्य प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और एक से सुंदर एक प्रस्तुति देकर मंच पर प्रदर्शन किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मयूर गर्ग सीए व राम नारायण मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ हास्टल अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन 27 को
 बाल महोत्सव में 27 जनवरी को समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को दो आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा जूनियर वर्ग एवम् सीनियर वर्ग इस आयोजन में कम से कम 5 प्रतिभागियों का होना अनिवार्य है और अधिक से अधिक 12 प्रतियोगी इसमें एक साथ मंच पर प्रस्तुति दे सकते हैं। सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। एवम विजेता एवं उप विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा आयोजन 11 बजे से मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर आयोजित किया जाएगा।