राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया मतदान का संकल्प
Jan 25 2024
ग्वालियर। हमें अपने अमूल्य मत का उपयोग इस देश के भविष्य के लिये अवश्य करना चाहिए जिसके लिए 25 जनवरी 2020 को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हम संकल्प लेंगे कि भारत की लोकतांत्रिक मजबूती के लिए हम युवा एकजुट होकर मतदान अवश्य करेंगे और दूसरे व्यतियों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ग्वालियर के द्वारा शपथ का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी जिला संगठक रासेयो डॉ. मनोज अवस्थी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास शुक्ला के साथ शपथ वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी माधव महाविद्यालय द्वारा कराई गई।
युवाओं के द्वारा स्वतंत्र गणतंत्र में मतदान का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह युवा निष्पक्ष भाव से मतदान करने के लिए उत्साहित रहते हैं। भारत युवाओं का देश है इन युवाओं के द्वारा भारत के भविष्य का निर्धारण किया जा सकता है। मतदान के लिए किसी भी प्रलोभन में नहीं आना चाहिये तभी हम सशत व समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. विनीता जैन, डॉ. दीपक शिन्दे, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









