राजपूत छात्रावास में दो दिवसीय खेल एवं वाद विवाद स्पर्धा 27 से
Jan 25 2024
ग्वालियर। राजपूत हितकारिणी सभा ग्वालियर एवं राजपूत छात्रावास ग्वालियर में महानगर के प्रथम महापौर एवं सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व राजा पंचम सिंह (पहाडग़ढ़) की स्मृति में खेल एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 27 व 28 जनवरी को किया जा रहा है। इस स्पर्धा में महाविद्यालय संस्थानों के छात्र छात्राओं एवं युवा जो खेलों में रूचि रखते हैं को आमंत्रित किया गया है।
उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुये राजपूत हितकारिणी सभा ग्वालियर के अध्यक्ष संत कृपाल सिंह ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के लिये आज 26 जनवरी को अंतिम तिथि रखी गई है। इसके लिए आवेदन राजपूत हितकारिणी सभा ग्वालियर की बेवसाइट से फार्म को डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छात्रों एवं युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी रखी गई है। उन्होंने बताया कि बालीबाल प्रतियोगिता का समय प्रतिदिन 9 से 5 बजे तक राजपूत छात्रावास प्रांगण में रहेगा। वहीं वाद विवाद स्पर्धा का समय 9:30 से 12:30 बजे तक माधव विधि महाविद्यालय में रहेगा। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय एकल चुनाव रख गया है। यह स्पर्धा माधव विधि महाविद्यालय एवं राजपूत छात्रावास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई है।
संत कृपाल सिंह ने बताया कि इन आयोजनों का समापन 28 जनवरी को सायंकाल 4 बजे राजपूत छात्रावास में पुरस्कार वितरण के साथ किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष दशरथ सिंह तोमर, नरेन्द्र सिंह सिकरवार, महासचिव उत्तम सिंह कुशवाह, संयुक्त सचिव सरनाम सिंह तोमर, जागेश्वर सिंह भदौरिया, आयोजन समिति के संयोजक सुधीर सिंह भदौरिया अधीक्षक राजपूत छात्रावास भारत सिंह भदौरिया दिलीप तोमर, सत्येन्द्र तोमर, आदित्य सिंह, अमित भदौरिया, आनंद सिंह, अभिजीत भदौरिया, अरविन्द भदौरिया, देवेन्द्र कुशवाह, विजय भदौरिया,एवं अंशु भदौरिया आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









