बजरंग भक्त मंडल ने मनाया श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Jan 24 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल रजि. द्वारा 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, 501 दीपकों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव एवं 1100 लड्डुओं का वितरण, फूलबंगला एवं भंडारा नरसिंह मंदिर ढोली बुआ का पुल बजरिया लश्कर ग्वालियर पर किया गया।
कार्यक्रम की सूचना देते हुए मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद हम सबके आराध्य प्रभु श्रीराम के पुन: अयोध्या में आगमन पर इस उत्सव को बहुत धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में आशीष मंगल,  राकेश मंगल, अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, पुनेश पाल, रामकिशोर मंगल, चमन गर्ग आदि सभी सदस्य उपस्थित थे।