एआईडीएसओ नेताजी बोस की 127वीं जयंती को याद किया

Jan 24 2024

ग्वालियर। क्रांतिकारी छात्र संगठन द्वारा नेताजी बोस की 127वीं जयंती को सम्मान पूर्वक याद किया गया। क्रांतिकारी छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन नेताजी के संघर्षों व आदर्शों से सीख लेकर देश व्यापी स्तर पर संगठित छात्र आंदोलनों के रास्ते सामाजिक साँस्कृतिक बदलाव के लिए संकल्पबद्ध है। इसी कड़ी में एआईडीएसओ की ग्वालियर जिला इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती को शहर भर में मनाया गया। स्कूल, कॉलेजों, बस्तियों में छात्रों व आम मेहनतकश द्वारा बड़ी संख्या में नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। 
इस उपलक्ष्य में आयोजित साँस्कृतिक व खेल गतिविधियों द्वारा छात्रों ने विभिन्न सामाजिक संकीर्णताओं और तमाम समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दिया।
एआईडीएसओ छात्र समुदाय से अपील करता है कि महान मनीषियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके द्वारा शुरू किए संघर्षों को आगे बढ़ाना होगा। जिसकी कड़ी में बेरोजग़ारी, महँगाई, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, शराब, नशा अश्लीलता के खिलाफ़ एआईडीएसओ के बैनर तले चलाए जा रहे देश व्यापी हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनें और जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, वैज्ञानिक शिक्षा की स्थापना के लिए छात्र आंदोलन को मज़बूत और तेज करें।