राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को बाटी शिक्षा सामग्री:डॉ वंदना प्रेमी

Jan 24 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल सामजिक संस्था की प्रदेश संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बिटियों को शिक्षा सामग्री वितरित की। यह आयोजन केंसर पहाडिय़ा स्थित मोनी बाबा आश्रम पर चलने वाले निशुल्क स्कूल में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर मुखातिथि जय प्रकाश राजौरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि दिनेश जैन, गुड्डू वारसी व स्कूल संचालक ओपी दीक्षित थे।
इस अवसर पर रमेश अग्रवाल ने कहा की संस्था द्वारा आज है बहुत ही अच्छा कार्यक्रम रखा है जिसमे इन्हे शिक्षा सामग्री वितरित की है। वही राजौरिया ने कहा की आज के इस बदलते भारत में बेटियों ने अपनी जगह अपनी शिक्षा व योग्यता से बनाई है और जिसमे अधिकांश निर्धन परिवार की बेटियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर आपने माता पिता व स्कूल,जिले का नाम रौशन किया है। संस्था की संयोजक डा वंदना भूपेन्द्र प्रेमी को बधाई देता हु व उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करता हु।
इस अवसर पर हैरी गुप्ता, साक्षी, पुरुषोत्तम शर्मा सहित संस्था की बहने उपस्थित थी।