खेलों इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश ने गल्र्स आर्टिस्टिक पेयर में कांस्य पदक जीता

Jan 24 2024

ग्वालियर। खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 तमिलनाडु में आयोजित हो रहे है जिसमे मध्यप्रदेश योगासन टीम के साथ डॉ योगेन्द्र सिंह कुशवाह योगी ऑफिसियल के रूप में सम्मिलित हुए। योगासन खेल का आयोजन चेन्नई में 19 से 23 जनवरी 2024 तक हुआ। जिसमे मध्यप्रदेश ने गल्र्स आर्टिस्टिक पेयर में कांस्य पदक जीता। 
योगासन कोच डॉ योगेन्द्र सिंह कुशवाह पिछले कई वर्षों से योग के प्रति समर्पित है जिसका लाभ शहर के कई योग खिलाडिय़ों को मिला है जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर का नाम रोशन किए है। खेलों इंडिया और अन्य बड़े खेलों के आयोजन में जब से योगासन को सम्मिलित किया है लोगो में योगासन खेल के प्रति जागरूकता आयी है जिसका लाभ खिलाडिय़ों मिल रहा है।