ईश्वर के चरणों से जुड़े रहो, वही सच्चा आधार है:पं. शास्त्री
Jan 24 2024
ग्वालियर। साई बिहार कॉलोनी 12 बीघा सिकन्दर कंपू में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने बताया कि आजकल हम आधार कार्ड बनवाने के लिये स्वयं का अंगूठा लगाते हैं तो स्वयं का आधार कार्ड बन जाता है। इसी तरह, कोई भक्त निरंतर भक्ति करते हुये भगवान के भरोसे हो जाये तो संकट में भगवान ही उसकी रक्षा करते हैं हमेशा भगवान के चरणों से जुडकर रहो, संकट के समय यह पक्का आधार अवश्य काम आयेगा। जिस तरह भक्तिमयी मीरा ठाकुरजी को आधार मानकर विष का प्याला पी गई थी तो भक्ति के आधार ने ही उसकी रक्षा की थी।
भक्ति में लीन होकर जो पूछते हैं हे प्रभू, आपने हर अधर्म को एक क्षण में तारा है। क्या हम तेरी कृपा के हकदार नहीं हैं। जिसे इतना अनुग्रह हो जाता है, वह उसकी शरण में पहुंच जाता है भवसागर से पार लगने के लिये कथा रूपी भक्ति की कडी से जुड़़ जाओ, यही कडी एक दिन भगवान तक पहुंचायेगी। उन्होने एक प्रसंग सुनाते हुये कहा कि आरा मशीन पर लकडी काटते समय जिस तरह बूरा निकलता है और लकडी के दो टुकड़े हो जाते हैं। उसी तरह, आप प्रभू की माला फेरते या पूजा करते समय कोई बुरा विचार आये तो मान लेना कि लकडी की तरह आपके पाप भी कट रहे हैं। बस, माला फेरना कभी बंद मत करना। जिस दिन प्रभू से मिलना होगा, उस दिन सहज मुक्ति मिल जायेगी। जो संताप खींचे वह सच्चा गुर सांसारिक जीवन में एक ओर दुख-संताप का सागर दिखाई देता हैं तो दूसरी ओर अधिक धन-सम्पत्ति पाने की लालसा। जो संत भक्तों के संताप अपनी ओर खींचे, वह सच्चा गुरू है। जो धर्म की राह पर धन-संपत्ति अपनी ओर खीचें, वह अधर्मी मात्र है
अवसर पर नरेंद्र मिश्रा पप्पी महाराज, श्याम श्रीवास्तव, संतोष गर्ग, देवेंद्र प्रजापति, दिनेश शर्मा, राजेश साहू, विवेक तिवारी, सन्नी सेन, फोजी, आशीष शर्मा, विजय शंकर श्रीवाश, मनीष शर्मा, नितिन अरोरा, भानु प्रकाश शर्मा, अभिषेक शर्मा, सतेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा ने भागवत महापुराण की आरती की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









