आनंद यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय राम महोत्सव
Jan 23 2024
ग्वालियर मे श्रीराम मंदिर को अयोध्या पाटनकर बाजार दक्षिण मुखी हनुमान जी को हनुमान गड़ी और सनातन धर्म मंदिर को प्रभु राम की ससुराल जनकपुरी घोषित किया गया
कल अभूतपूर्व यात्रा के आयोजन मे भगवान श्रीराम की ससुराल जनकपुरी से उपहार भेजे गए थे सनातन परम्परा मे ज़ब ससुराल से उपहार आते है तो उसके विदाई मे भी उपहार जाते है उसी तारतमय मे आज अयोध्या भगवान श्रीराम के घर से ससुराल जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर उपहार आनंद यात्रा के माध्यम से उपहार भेजे गए यह यात्रा आज अयोध्या श्रीराममंदिर फालका बाजार से सायं 4.15 बजे प्रारम्भ होकर सबसे पहले हनुमान गड़ी पहुंची वहां जाकर भगवान हनुमान का आभार व्यक्त किया क्योंकि रामकाज बिना हनुमान जी के सम्पन्न नहीं होता है और इस आयोजन से पूर्व भगवान हनुमान से भव्यता और गरिमा से सम्पन्न होने की प्रार्थना भी की थी
कार्यक्रम पूर्ण भव्यता और गरिमा से पूर्ण हुआ उसके लिए हनुमान जी का आभार व्यक्त किया फिर यह यात्रा ओल्ड हाईकोर्ट पर गिर्राज के मंदिर पर भगवान का आभार व्यक्त किया और जनकपुरी की और बढ़ गई इसमें शामिल ख़ुशी से नाचते गाते आतिशबाजी चलाते चल रहा थे
जनकपुरी पहुंचकर अयोध्या से आये उपहार जनकपुरी को सोपे गए और प्रभु श्रीराम और माता सीता की सुन्दर तस्वीर भी भेट की गई उसके बाद चक्रधर भगवान श्री कृष्ण की आरती भी की गई इस अवसर पर जनकपुरी के पदाधिकारी ने स्वागत किया
आज की यात्रा मे कार्यक्रम के सयोजक डॉ प्रवीण अग्रवाल श्रीराममंदिर के अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल सचिव गोविन्द बंसल नरेन्द्र मंगल दीपक जैन रामकृष्ण सिंघल आर डी गोयल शालीग्राम गोयल आशीष अग्रवाल तपन भार्गव कृष्ण बिहारी गोयल मनोज अग्रवाल कुंजम बत्रा गौरव श्रीवास्तव राघव अग्रवाल संजय अग्रवाल अभिषेक सन्नी गोयल नंदकिशोर गोयल प्रितेश अग्रवाल आदि शामिल थे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









