बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही की तो होगी स त कार्रवाई : कलेक्टर
Jan 23 2024
ग्वालियर। सभी अधिकारी एवं शिक्षक पूरी तरह सजग, सतर्क व मुस्तैद रहकर बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित दायित्वों का निर्वहन करें। बोर्ड परीक्षाओं में जरा सी भी लापरवाही व ढि़लाई सामने आने पर संबंधित के खिलाफ स त कार्रवाई की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए उडऩदस्ता बढ़ाएँ। साथ ही पुलिस थाने से लेकर परीक्षा केन्द्र तक कड़ी निगरानी में प्रश्न-पत्र के बॉक्स स्कूलों तक ले जाए जाएँ। यह निर्देश कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेण्ड्री व हाईस्कूल परीक्षाओं की तैयारियों के समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारी, जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर अमल, लोकसभा चुनाव की तैयारी व विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित शासन की प्राथमिकता वाले अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के दौरान जिस भी परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र अध्यक्ष व सहायक केन्द्र अध्यक्ष या निगरानी के लिये तैनात किसी अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही सामने आए तो उसके खिलाफ सक्षम अधिकारी के माध्यम से तत्काल निलंबन की कार्रवाई कराएँ। उन्होंने जिले के ऐसे परीक्षा केन्द्रों की सूची भी जिला शिक्षा अधिकारी से मांगी है जहाँ परीक्षा परिणाम बहुत अच्छे या बहुत खराब रहे हैं। बैठक में उन्होंने ऐसे केन्द्रों की विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि पिछली साल के अनुभवों को ध्यान में रखकर इस साल नकल रहित परीक्षाओं के लिये पु ता व्यवस्था करें। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षाएँ स पन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अपर मु य सचिव के सी गुप्ता की मौजूदगी में बीते दिनों आयोजित हुई बैठक के माध्यम से लिए गए सुझावों पर अमल और शासन को प्रस्ताव भेजने में जरा भी देरी न हो। उन्होंने कहा कि जिन सुझावों व समस्याओं पर शासन स्तर से निर्णय होना है उसके प्रस्ताव भी जल्द से जल्द भोपाल भेजे जाएँ। इस काम में जरा भी ढि़लाई न हो।
बैठक में जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिये लागू किए गए नए नियमों की जानकारी सभी परीक्षार्थियों को अवश्य दी जाए। परीक्षार्थियों को इस बार हर हाल में सुबह 8 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर पहुँचना होगा और विशेष परिस्थिति को छोडक़र सुबह 8.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रश्न-पत्र का बॉक्स किसी भी हालत में परीक्षा केन्द्र पर 8.30 बजे से पहले न खोला जाए और प्रश्न-पत्र के पैकेट भी परीक्षा कक्ष में सुबह 8.45 से पहले न पहुँचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केन्द्र में कलेक्टर के प्रतिनिधि को छोडक़र केन्द्राध्यक्ष व सहायक केन्द्राध्यक्ष सहित किसी को भी मोबाइल फोन रखने की इजाजत नहीं रहेगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार व टी एन सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व जिले के एसडीएम मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस पर जिले के सेवाभावी नागरिक होंगे स मानित
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसएएफ मैदान पर 26 जनवरी को आयोजित होने जा रहे मु य समारोह में इस बार विभिन्न क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में उल्लेखनीय काम करने वाले सेवाभावी नागरिकों को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर स मानित किया जायेगा। साथ ही उत्कृष्टतम कार्य करने वाले शासकीय सेवक भी इस अवसर पर स मानित होंगे। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला में आयोजित होने वाले भारत पर्व के अवसर पर भी शासकीय सेवक व विद्यार्थी स मानित किए जायेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









