हम सौभाग्यशाली हैं अयोध्या में रामलला को विराजते देख रहे - डॉ. मोहन यादव
![](https://parchhayin.com/images/kp11849990-e692-452d-8d5d-1b02d90b6d51.jpg)
Jan 22 2024
भोपाल, अयोध्या में भव्य मंदिर में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सेंटर में रामधुन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मीडिया सेंटर में रामधुन में शामिल हुए और हनुमान चालीसा, रामधुन व राम रक्षास्रोत का पाठ किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सफाई मित्रों को श्रीफल और कंबल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया व स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज 500 सालों से अधिक समय के बाद देश और प्रदेश के लोगों के लिए शुभ घड़ी आई और अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आजोयन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थित में हुआ। हमारे पूर्वजों ने इसके लिए बड़ा संघर्ष किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम यह सब देख पा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जब से देश की कमान संभाली हैं तब से हर दिशा में देश का विकास हो रहा और भारत का दुनिया में नाम हो रहा है। सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर आगे बढ़ रहे हैं।
आज से नई इबारत लिखी जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से नए भारत की नई इबारत लिखी जा रही है। आज ऐसा कोई व्यक्ति सृष्टि में नहीं होगा जो इस अवसर को निहारना नहीं चाहेगा। देश के सभी धर्मों के लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं जो हमारी अनेकता में एकता को दर्शाता है। प्रदेश में भी जगह-जगह आयोजन हो रहे और प्रदेश राम मय हो गया है। आने वाले समय में हम सब मिलकर अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।
भारत और पूरी दुनिया के लिए आज ऐतिहासिक दिन - विष्णुदत्त शर्मा
राम भजन गाने और सफाई मित्रों को सम्मानित करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। पिछले 500 सालों में करोड़ों लोगों के संघर्ष, लंबे इतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे भारत की प्रतिष्ठा हो रही है। अयोध्या में नए भारत के उदय के साथ भारत के नव निर्माण की शुरूआत आज देश के अंदर हो रही है। भारत के लिए रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ दिन लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन।
भारत और दुनिया के लिए आज गौरवांन्वित होने का दिन
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का दिन भारत और पूरी दुनिया के लिए गौरवांन्वित होने का दिन है। 500 साल पहले जो हुआ था उसकी पीड़ा क्या हुई होगी और आज जो प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है उसके आनंद के क्षण को बयानों में नहीं बयां किया जा सकता है। आज करोड़ों भारतीय, केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में रहने वाले भारत के लोग हर्ष और उल्लास में हैं। आज पूरी दुनिया राममय है।
भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आज रामज्योति जलाकर आनंद मना रहा
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की अयोध्या ओरछा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व वहां भी जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता मंदिर परिसर की स्वच्छता के साथ भजन-कीर्तन और रामधुन के आयोजन में लगे हैं। हम सब आज राम ज्योति जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाएंगे। इस आयोजन के लिए भाजपा मीडिया विभाग और आप सभी पत्रकार मित्रों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जुगल किशोर शर्मा, श्रीमती क्षमा त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी, डॉ. दुर्गेश केसवानी, सुश्री नेहा बग्गा, श्री मिलन भार्गव, पैनलिस्ट श्रीमती मंजरी जैन, श्रीमती वंदना मारतंड त्रिपाठी, एडव्होकेट श्री सचिन वर्मा, एडव्होकेट गुंजन चौकसे, श्री प्रेम व्यास एवं मीडिया विभाग के सदस्य श्री सत्येन्द्र जैन, सहित पार्टी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में पत्रकारबंधु और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
सेना को युवा बनाने की महत्वपूर्ण योजना है अग्निपथ
आमजन सजग रहकर अतिवर्षा के नुकसान से बचें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारतीय सेना, दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया
श्यामपुर विद्यालय परिसर में घुसकर तलवार लहराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्व सांसद श्री झा के निधन पर मंत्री श्री वर्मा ने किया शोक व्यक्त
स्व. प्रभात झा असाधारण एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी थे : वन मंत्री श्री रावत
एक करोड़ से अधिक विद्युत संबंधी शिकायतों का हुआ निराकरण
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वरिष्ठ एवं कर्मठ नेता श्री झा के निधन पर शोक व्यक्त किया
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री झा के निधन पर शोक व्यक्त किया
हर पांच साल में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी - श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल
हर घर, जल ग्राम घोषित करें : सचिव श्री नरहरि
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक
राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने श्री झा के निधन पर दुःख जताया
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व. श्री झा के निधन पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने किया शोक व्यक्त
अपने अद्भुत शौर्य से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीरों को सलाम- मंत्री श्री सिंह
61 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृति के रूप में दी गई 309 करोड़ रूपये की राशि
म.प्र. मदरसा बोर्ड के परीक्षा पत्र ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक
प्रदेश पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व. श्री झा के निधन पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने किया शोक व्यक्त
सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह ने श्री प्रभात झा के निधन पर किया शोक व्यक्त
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -