शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

Jan 22 2024

ग्वालियर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना के अवसर पर  22 जनवरी को शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में पुस्तकालय प्रांगण में प्राचीन हनुमान मंदिर पर पुस्तकालय प्रशासन एवम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के संयुक्त तत्वाधान में दोपहर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवम छात्र छात्राओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
साथ ही पुस्तकालय में बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया और पुस्तकालय में राजाराम और रामायण के सभी पात्रों पर उपलब्ध साहित्य को अवलोकन हेतु दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक रखी गई है और साथ ही इस खास मौके पर सायं 6 बजे भवन में 1100 दीपक प्रज्वलित कर राम नाम लिखा गया है।
जिससे इस पवित्र क्षण को और भी अद्भुत बनाया जा सके, जो कि सामूहिकता और साझा उत्सव की भावना को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा।
शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय और उसमें अध्यनरत सभी धर्म के छात्र-छात्राओं ने इस सार्वजनिक समारोह के माध्यम से अपने सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश को साझा करने का प्रयास किया गया है, एवम छात्र छात्राओं के मन में राष्ट्रीय गर्व एवं एकता की भावना उत्पन्न हुई है।