संकट मोचन मंदिर में चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति देते भावुक हुए श्रद्धालू

Jan 22 2024

ग्वालियर। गोलपाड़ा संकट मोचन मंदिर में राम मंदिर के लिए चल रहे हवन यज्ञ में सोमवार को पुर्णाहुति की गई। इस अवसर पर चरण सेवक जगवीर दास सहित सभी भक्त भाव बिभोर थे। सभी की आंखें नम थी और वह अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने से बहुत खुश थे। खुशी का आलम यह था कि सभी की आंखों से अश्रु धारा बह रही थी।
बालाजी महाराज के चरण सेवक जगवीर दास सोमवार को काफी भाव विहल नजर आ रहे थे उनकी आंखों से लगातार आंसू निकल रहे थे। यह आंसू उस खुशी के थे जो उन्हें अयोध्या में भव्य मंदिर बनने पर हो रही थी। इसका कारण पूछने पर उन्होंने रुंधे गले से कहा- आज हमारे लिए सबसे बड़ा दिन है क्योंकि हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का भव्य मंदिर बन चुका है और उसमें रामलला विराजमान हो गए हैं। संकट मोचन मंदिर में 4 मई 2020 को हमने उसे समय हवन यज्ञ शुरू किया था जब मंदिर के शिलान्यास बार-बार चल रहा था। इस समय मंदिर के सेवकों द्वारा प्रण लिया गया था कि जब तक अयोध्या में रामलला विराजमान नहीं हो जाते तब तक यह हवन प्रतिदिन जारी रहेगा। 
सोमवार को सभी भक्तों का प्रण पूरा हुआ है इसलिए यहां पुर्णाहुति के लिए सभी एकत्रित हुए हैं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमारे रामलला। त्रेता युग जैसे महलनुमा मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इसपल पर हम सभी भावुक है क्योंकि हम संकट मोचन मंदिर में बालाजी महाराज के सामने प्रतिदिन शाम के समय हवन कर प्रभु को याद करते थे। अब यह कम टूटने जा रहा है। हालांकि बालाजी मंदिर में प्रतिदिन सुबह शाम आरती का क्रम जारी रहेगा और मंगलवार को हनुमान जी महाराज की आरती कर सवामनी का भोग लगाने का क्रम चलता रहेगा। मेरी बस यही कामना है कि हर इंसान खुश रहे और उसके चेहरे पर मुस्कान नजर आए। साथ ही मैं सभी शहरवासियों और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अन्य प्रदेशों से आकर इस हवन यज्ञ में भाग लिया।