जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन

Jan 22 2024

ग्वालियर। जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को प्रसादी खिलाने के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने हजारों की संख्या में प्रसादी ग्रहण की। रामशरण पाराशर के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं सुंदर कांड पाठ किया गया।
कार्यक्रम में जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के अरुणेश सिंह भदोरिया, महेश डंगरोलिया, विवेक डंगरोलिया, अजय पोसिया, वरुण सक्सेना, सुधीर जेऊकर, कृष्ण कुमार राठौर आदि मौजूद रहे।