आर्म रेसलर सचिन गोयल बने 2024 के चैम्पीयन ऑफ चैम्पीयन

Jan 22 2024

ग्वालियर। ग्वालियर आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 22 जनवरी को बाल भवन मे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्म रेसलिंग वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ आदित्य भदौरिया व डॉ विशाल यादव तथा हरेन्द्र निगम, रामकिशोर सिंह जिला क्रीडा अधिकारी, गुरमीत सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।  
इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ भदौरिया ने कहा कि ग्वालियर आर्म रेसलिंग अपनी धाक देश एवं विदेश में जमाता जा रहा है, देश व विदेश में आयोजित आर्म रेसलिग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों का प्रशिक्षण बिड़ला नगर स्थित आर्म रेसलिंग एकेडमी मे वल्र्ड चैम्पियन मनीष कुमार द्वारा दिया जा रहा है। साथ ही डॉ यादव ने सभी विजेता खिलाड़ीयो को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चैम्पियन ऑफ चैम्पियन सब जूनियर वर्ग मे अभिषेक मौर्य, दिव्यांग वर्ग में अरविन्द रजक, महिला वर्ग में भावना गोस्वामी, युवा वर्ग में गुलशन मॉझी तथा जूनियर वर्ग में आयुष कौशल विजेता रहे। 
मध्य प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत मे दीपक जामोर ने पधारें हुए अतिथियों व प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।