शहर के हर मंदिर, कोने से निकले जुलूस

Jan 22 2024

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है पर उसका रंग ग्वालियर सहित पूरे देश में देखा गया। ग्वालियर में अन्य धार्मिंक कार्यक्रमों की अपेक्षा इस बार शहर में कई गुना ज्यादा चल समारोह निकाले गए। यह चल समारोह शहर के प्रत्येक इलाके से गुजरे। मुरार में रामलीला समिति द्वारा सुबह 9.30 बजे रथयात्रा निकाली। साथ ही दोपहर 1 बजे फूलबाग गोपाल मंदिर से रथ यात्रा अचलेश्वर मंदिर के लिए निकली। इसी तरह अलग-अलग कई जुलूस, चल समारोह निकले। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग व्यवस्था बनाई और इन धार्मिक जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूससें को इस तरह निकाला गया कि दूसरे मार्ग से वाहनों को आसानी से निकाला किया जा सके। जिससे जाम के हालत ना बनने पाए। हर जुलूस में एक अफसर और चार जवान तैनात किया गया है।