अयोध्या नगरी (राम मंदिर) में जलाभिषेक के बाद श्रीराम की हुई आरती, उमडें श्रद्धालु
Jan 22 2024
ग्वालियर। अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर उससे पहले पूरा देश राम की भक्ति में डूब गया था। ग्वालियर शहर भी पूरा राममय हो गया था। ग्वालियर में दीपावली जैसा माहौल था। हर तरफ राम ध्वज लहरा रहे हैं।
ग्वालियर के फालका बाजार राम मंदिर में अयोध्या नगरी बनाई गई है और यहां सुबह से दर्शन के लिए भक्त उमड़े। इस मंदिर से 2 किलोमीटर दूर सनातन धर्म मंदिर में जनकपुरी बनाई गई थी। दोनों स्थानों के बीच में पाटनकर बाजार में हनुमान गड़ी बनाई गई थी। अयोध्या नगरी (राम मंदिर) में सोमवार सुबह भगवान राम का जलाभिषेक करने के बाद भगवान का श्रृंगार किया गया और फिर राम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोले गए। दोपहर 12.30 बजे अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही ग्वालियर के मंदिरों में आरती हुई। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









