आज बच्चो की मनमोहक प्रस्तुति के साथ होगी महाआरती:डॉ वंदना प्रेमी

Jan 21 2024

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की 22 जनवरी को अयोध्या धाम में हो रही प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जहां देशभर में खुशी का माहौल है वही ग्वालियर में भी जगह जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे है।
इस शुभ अवसर पर 22 जनवरी को शाम 4 बजे स्टेट बैंक चौराहे तानसेन रोड पर श्रीरामोत्सव का भव्य अयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रभु श्रीराम के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमे शिखा नृत्य एकेडमी, नृत्यांजलि नृत्य समूह, जुड़वा बहने अंशिका, वंशिका की श्रीराम कथा पर मनमोहक प्रस्तुति के साथ हेलो ग्वालियर के गायक अपनी सुरीली आवाज से प्रभु का गुणगान करेंगे। इसके बाद कारसेवक जयप्रकाश राजोरिया के सम्मान के साथ बच्चो को प्रोत्साहित किया जायेगा। तत्पश्चात महाआरती के साथ चौराहे पर 1100 दीपक जलाकर आतिशबाजी करेंगे। इस हेतु चौराहे को झंडे फूलमाला से सजाया जाएगा। आप सभी से आग्रह है इस आयोजन में आप भी सम्मलित हो।