बाल महोत्सव में समूह नृत्य में 288 बच्चों ने मंच से प्रस्तुति दी
Jan 21 2024
ग्वालियर। व्यापार मेला प्राधिकरण व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा बाल महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के चौथे दिन समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर 30 समूह नृत्य के 288 बच्चों ने मंच से अपनी प्रस्तुति दी बच्चों की एक से बढक़र एक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
समूह नृत्य आयोजन की मुख्य अतिथि डीएसपी महिला अपराध किरण अहिरवार, विशिष्ट अतिथि ईला टंडन थाना प्रभारी पड़ाव, प्रियंका दुबे एसआई, सुरेखा कुशवाह एसआई, मधु बंसल एसआई उपस्थित थीं। अतिथियों का स्वागत संजय कटठल ने किया।
आयोजन में निर्णायक मंडल में सोनी पाल, नेहा शर्मा उपस्थित थीं। इस मौके पर डीएसपी किरण ने सभी बच्चों को महिलाओं के अपराध संबंधित आवश्यक जानकारी के पत्रक भी वितरित किए और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। ईला टंडन ने कहा की ग्वालियर नगरी संगीत एवं कला की नगरी है यहां प्रतिभाओं को निखारा जाता है। इस अवसर संस्था की डाक्टर शिखा कटठल ने बताया की भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









