जनकपुरी श्रीधाम से उपहार रथ अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर पहुंचेगा आज

Jan 21 2024

ग्वालियर। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी सोमवार को श्रीधाम अयोध्या में होने जा रहे ऐतिहासिक भव्य प्रतिष्ठा पूर्ण श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के गौरवपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म मंदिर में जनकपुरी श्रीधाम की परिकल्पना साकार हो रही है यह हम सबके लिए अविस्मरणीय एवं पीढ़ीयों तक याद रहने वाला एक स्वर्णिम अवसर है जो हमें हमारे पुण्यों से नहीं बल्कि साक्षात भगवत कृपा से प्राप्त हुआ है इस अवसर को हम अपने गिलहरी जैसे छोटे से योगदान के द्वारा प्रभु की सेवा कर अमिट बना सकते हैं।
सनातन धर्म मंदिर जनकपुरी श्रीधाम से भक्त श्रद्धालुओं द्वारा उपहारों का एक रथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सेवा में समर्पित किया जा रहा है जो श्रीराम मंदिर फलका बाजार (श्रीधाम अयोध्या धाम) में भगवान के श्रीचरणों में समर्पित होगा। उपहारों के इस रथ में हम सभी अपने-अपने भाव मनोरथ एवं सामर्थ्य अनुसार जो भी समर्पित करना चाहते हैं वह जनकपुरी श्रीधाम सनातन धर्म मंदिर में देकर अपना मनोरथ पूर्ण कर सकते हैं एवं जनकपुरी श्रीधाम (सनातन धर्म मन्दिर) मैं होने वाले इन मंगलमय कार्यक्रमों में आप सम्मिलित होकर स्वयं को गौरवान्वित करें।
22 जनवरी को प्रात: काल 10 बजे भगवान चक्रधर का पूर्णाभिषेक कर भगवान राम के रूप में भव्य श्रृंगार किया जाएगा। सुंदरकांड का पाठ हनुमान चालीसा का पाठ रामधन दोपहर 2 बजे से जनकपुरी श्रीधाम सनातन धर्म मंदिर मैं भक्तों द्वारा दिए गए उपहार रथ लेकर भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई स्वागत सत्कार के साथ अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर पालिका बाजार पहुंचेगी।
सांयकाल 6 बजे से गायत्री महिला मंडल एवं वैश्य महासभा द्वारा संयुक्त रूप से से 2000 दीपक प्रज्वलित कर विशाल दीपयज्ञ मंदिर प्रांगण में होगा। गायत्री महिला मंडल द्वारा सुमधुर राम भजनों की प्रस्तुति की जाएगी उनका काम करना पड़ रहा है एवं महारती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा।
राम धुन यात्रा उपनगर ग्वालियर में आज
अयोध्या में भगवान राम के स्थापना दिवस 22 जनवरी को लेकर जहां देश में भव्य आयोजन किया जा रहे हैं वहीं ग्वालियर उपनगर में सर्राफा संघ द्वारा भव्य रामधुन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।  सर्राफा व्यापारी संघ ग्वालियर के जवाहर जैन, अभिषेक गोयल सनी,  राजेंद्र जैन, घासीलाल जैन, प्रभु दयाल गुप्ता, प्रशांत जैन, धर्मेंद्र जैन, मनीष अग्रवाल सहित सर्राफा व्यापारी संघ एवं धर्म प्रेमी बंधुओ ने कहा कि यात्रा 22 जनवरी को प्रात: 10 बजे से राम धुन यात्रा निकाली जाएगी।
 यात्रा में रथ पर श्रीराम भगवान सचित्र विराजमान होंगे। यात्रा हजीरा चौराहे से प्रारंभ होगी जो फोर्ट रोड, किला गेट स्थित हनुमान मंदिर, चौक बाजार एवं किला गेट चौराहे पर श्रीराम जानकी लीलाधर मंदिर पर 12 आरती आरती के साथ राम धुन यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा के दौरान कई जगहों पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा। 
यात्रा में मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।