बजरंग भक्त मंडल ने द्वारा 500 किलो चारे की सेवा, दीपोत्सव एवं लड्डुओं का वितरण आज
Jan 21 2024
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा इस सप्ताह भी रविवार 21 जनवरी को मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज सोमवार 22 जनवरी को अग्रवाल बत्तीसी पंचायती के संयुक्त तत्वाधान में नरसिंह मंदिर ढोली बुआ का पुल बजरिया पर कई कार्य्रम आयोजित किए गए है। जिसमे सुबह 8 बजे से 12 बजे तक राम धुन, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, शाम 4 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ, छप्पन भोग, फूलबंगला, दीपोत्सव एवं भोजन प्रसादी का वितरण किया जायेगा। बजरंग भक्त मंडल ने आमजन से प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर दिवाली की तरह उत्सव मनाने की अपील की है।
गौसेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, नमन अवस्थी, दीपक बघेल, हिमांशु बघेल, विशाल अग्रवाल, सचिव राकेश मंगल एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









