सूने मकान से लाखों के जेवरात और नगदी ले गया चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद

Jan 21 2024

ग्वालियर। चोरों के हौलसे बुलंद हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद भी चोर वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला ग्वालियर शहर से सामने आया है. जहां सूने मकान पर चोर ने धावा बोल दिया और लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गया। वारदात मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
चोरी की वारदात शहर के मुरार थाना क्षेत्र की है। जहां सूने मकान पर एक चोर ने धावा बोल दिया है और आलमारी में रखे ढाई लाख रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया। इस दौरान पड़ोसी महिला ने चोर को देखकर अनदेखा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में लाल कलर का जैकेट टी-शर्ट पहना हुआ चोर वारदात को अंजाम देते हुए आराम से निकलता हुआ नजर आ रहा है।
सुबह जब फरियादी घर पहुंचा देखा तो कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और आलमारी से जेवरात और नगदी गायब थे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।