142 मरीजों का किया नि:शुल्क कैंसर जांच परीक्षण

Jan 21 2024

ग्वालियर। एनजीओ तथागत फाउंडेशन शिवपुरी एवं कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान द्वारा ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कैंसर जांच परीक्षण निदान शिविर शासकीय चिकित्सालय करैरा शिवपुरी में आयोजित किया गया। 
 शिविर में डॉ.सीमा शिवहरे (कंसल्टेंट एमओ), डॉ. सुमित गुप्ता (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. सुहास मंगरूलकर (सिर व गला शल्य चिकित्सक) एवं उनकी टीम ने सभी रोगियों का परीक्षण कर परामर्श दिया और उन्हें कैंसर के महामारी बनने वाले तथ्यों से अवगत कराया। चिकित्सकों द्वारा 142 मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। जिसमें मरीजों की सहभागिता उत्साहवर्धक थी यहां पर मरीजों निशुल्क जांच के लिए हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा 14 पेप सैंपल, 2 एफएनएसी सैंपल और 1 ब्रेस्ट बायोप्सी सैंपल लिए गए।