एडवोकेट प्रीमियर लीग का जेय खेल परिसर में हुआ शुभारंभ
Jan 20 2024
ग्वालियर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ग्वालियर द्वारा एडवोकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ शनिवार को जीवाजी विश्वविद्यालय खेल परिसर में किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग की 10 टीम भाग ले रही है महिलाओं का टूर्नामेंट 27 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथियों के रूप में उच्च न्यायालय ग्वालियर मध्य प्रदेश के न्यायाधीश्करण उपस्थित हुए
टूर्नामेंट में उच्च न्यायालय ग्वालियर मध्य प्रदेश के न्यायाधीश गण सम्मिलित हुए एवं आयोजन की शोभा बढ़ाते हुए टूर्नामेंट में सहभागिता कर अधिवक्ताओं की टीमों का उत्साहवर्धन किया।
जिसमें मुख्य रूप से न्यायाधीश रोहित आर्या, न्यायाधीश आनंद पाठक, न्यायाधीश मिलिंद रमेश फडक़े एवं न्यायाधीश संजीव एस. कालगांवकर उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का शुभारंभ न्यायाधीशगण द्वारा किया गया। मंच का संचालन संयोजक अंकित वशिष्ठ द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का टॉस न्यायाधीश रोहित आर्या द्वारा किया गया, टॉस स्व. एचडी गुप्ता एकादश टीम और महेश चौरसिया एकादश टीम के बीच हुआ, क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम टॉस स्व. एचडी गुप्ता की टीम द्वारा जीता कर टीम ने प्रथम बैटिंग करने का निर्णय लिया। सभी न्यायमूर्तियों ने समस्त टीमों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में भारत तिब्बत सहयोग मंच के महामंत्री अर्जुन भैया ने न्यायमूर्ति रोहित आर्या से भेंट की, एवं सभी सहभागियों ने खेल का आनंद उठाते हुए खेल में अपनी-अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय ग्वालियर के अध्यक्ष पवन पाठक, सचिव महेश गोयल एवं कार्यकारी सदस्य अंकित वशिष्ठ, महाधिवक्ता उच्च न्यायालय अंकुर मोदी ने न्यायाधीशों का सम्मान किया।
अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट व महिला टीम महारानी लक्ष्मीबाई एकादश द्वारा न्यायमूर्ति रोहित आर्या का सम्मान किया। योगेंद्र भदौरिया, दिलीप पाठक द्वारा अन्य उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









