सनातन धर्म मंदिर में चुनाव प्रक्रिया आरंभ, अरविंद दूतावत होंगे चुनाव अधिकारी

Jan 20 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इसके साथ ही मंडल के चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गई। 
बैठक में अध्यक्ष कैलाश मित्तल एवं प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने बताया कि सनातन धर्म मंडल की कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर मंडल की चुनाव प्रक्रिया को प्रारंभ करते हुए अरविंद दूदावत को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार शीघ्र ही साधारण सभा की बैठक आमंत्रित की जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक में 22 जनवरी को श्रीधाम अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव एवं श्रीराम मंदिर के लोकार्पण महोत्सव की तैयारी, सनातन धर्म मंदिर को जनकपुरी श्रीधाम के रूप में तैयार करने के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 
बैठक में विमल महेश्वरी, ओम प्रकाश गोयल, संजय सिंघल, राधाकिशन खेतान, मनोज सांघी, संदीप वैश्य, सत्येंद्र गुप्ता, शशिकांत माहेश्वरी, अमरलाल गुप्ता, विजय जाजू, बाबूलाल सिंघल, गिर्राज अग्रवाल, महेश खटोड़, अशोक बांदिल, अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।