रंगोली सजाओं व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न

Jan 20 2024

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बाल महोत्सव 2024 का आयोजन  मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर किया जा रहा है। आयोजन में तीसरे दिन बच्चों के लिए रंगोली सजाओं व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने किया। 
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए नेहा शर्मा ने कहा की बच्चों के अंदर टेलेंट बहुत है बस उसे निखारने की जरूरत है। रंगोली सजाओं व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कऱीब 200 बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में प्रियंका तोमर, उर्वशी, नेहा शर्मा, धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी उपस्थित थे। डॉ शिखा कटठल ने बताया की इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मैडल एवम् प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किये गये।