पंजाबी सेवा समिति समाज में एकता एवं रिश्तो को मजबूत बनाने का कार्य करती है:मोहनलाल

Jan 20 2024

ग्वालियर। पंजाबी सेवा समिति(झंग बिरादरी) के आयोजन लोहड़ी दा जशन पारिवारिक मिलन कार्यक्रम माधव मंगलम पैलेस में किया गया। पंजाबी परिवारों का सनातनी संस्कृति द्वारा वंशिका शर्मा, दिव्यांशी नागपाल द्वारा तिलक चंदन कर सभी का स्वागत किया तत्पश्चात परिवारों का मिलन हुआ।
मुख्य अतिथि मनोहर लाल भल्ला ने पंजाबी सेवा समिति कार्यों की सरहाना की तो वही समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ाने अपने उत्पादन में पंजाबी सेवा समिति के माध्यम से प्रमुख पर्व को मनाने के साथ-साथ समाज में एकता एवं रिश्तो को मजबूती देने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में आलोक-गीता ढींगरा, अनिल-कविता पुनियानी, दीपक-अंजलि बत्रा, रजत-हनी अनेजा, बंटी-सीमा सपरा, हिमांशु-शिल्पा खत्री, सुरेंद्र लक्ष्मी जुनेजा, डॉ देवांश-नम्रता अरोड़ा, गौरव- गुरशरण कौर मदान, संत- विनती गुलाटी सहित 10 युवा दंपतियों का सम्मान किया गया। तत्पश्चा  ढोल नगाड़े पर लोहड़ी की खुशियां मनाते हुए नाच गाना एवं गिद्दा भांगड़ा किया गया एवं विधिवत लोहड़ी पूजन कर अयोध्या में हो रहे रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राम उत्सव मनाते हुए कार्यक्रम को सफल होने की कामना की गई। 
कार्यक्रम में मोहनलाल अरोरा, अजय बत्रा, अजय सपरा, तिलक राज बेरी, सतपाल बत्रा, हरिओम नागपाल, राम अरोड़ा, राजकुमार बढजात्या, प्रवीण नागपाल, अश्वनी जुनेजा, मनोज जुनेजा, द्वारा मुख्यअतिथि मनोहर लाल भल्ला  एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दुष्यंत साहनी, कन्हैयालाल आनंद, जगन्नाथ पाहवा, प्रवीण नागपाल, रवि अनेजा, गजेंद्रा अरोरा, प्रवीण घई, दिलीप गुगनानी, कमल मिगलानी, जवाहर सचदेवा, श्याम सचदेवा  व मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि मौजूद रहे।