फोटो जर्नलिस्ट मुकेश बाथम को पितृ शोक

Jan 20 2024

ग्वालियर। प्रेस फोटो जर्नलिस्ट मुकेश बाथम के पिता मोहन लाल बाथम का दुखद निधन शनिवार सुबह हो गया है। वे पिछले एक माह से अस्वस्थ होने के कारण हजार बिस्तर अस्पताल में इलाजरत थे। 20 जनवरी शनिवार सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे करीब 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र और दो बेटियों को छोड़ कर स्वर्गवासी हो गए। ईश्वर उनके पुत्रों और परिवार को इस असीम कष्ट को सहने की क्षमता प्रदान करे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। इनकी अंतिम यात्रा आपागंज पुलिस चौकी से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम  पहुंची और वहां पर उनका अंतिम संस्कार उनके बड़े बेटे ने किया।