संजीवनी समाज सेवा संस्था ने जरूरतमंद बेटी की शादी के लिए सामान दिया

Jan 20 2024

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था की सभी बहनों ने एक जरूरतमंद बेटी को शादी के लिए दरवाजे के बर्तन, साड़ी, कंगन, हार एवं अन्य गिफ्ट दिये। संजीवनी समाज सेवा संस्था संस्थापक अध्यक्ष नीलम जैन के मार्ग दर्शन में उनकी मेहनत एवं सभी बहनों के सहयोग से ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीन गंगवाल, विशिष्ठ अतिथि अनिल जैन, पार्षद ममता तिवारी, मंजू पाटनी, समता जैन, नीलम जैन, चित्रा जैन, योति जैन, ममता गुप्ता, मोनिका गुप्ता, रोली जैन, श्वेता शाह, मोनिका जैन, सुनिता जैन, सरोज तिवारी आदि बहनों ने उपस्थित होकर बधाई गीत बन्नी गाकर बिटिया को मेंहदी लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में ममता गुप्ता ने सभी का आभार किया।