जेसीआई ग्वालियर युवा शक्ति का यूएनएसडीजी के अन्तर्गत हुआ स्वेटर वितरण
Jan 19 2024
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति द्वारा अत्यधिक ठंड को देखते हुए यूएनएसडीजी के अन्तर्गत शासकीय स्कूल मैं स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अध्याय अध्यक्ष अनुराधा तोमर ने बताया की जेसीआई ग्वालियर युवा शक्ति द्वारा स्कूल को गोद लिया गया है। साथ ही पूर्व मैं इसी स्कूल मैं बच्चो के लिये टेबल-कुर्सी, स्मार्ट-क्लास, लाइब्रेरी एवं रंग-रोगन कराया गया था। संस्था द्वारा समय समय पर स्कूल में जो भी ज़रूरत होगी उसको पूरा किया जाएगा।
स्कूल परिसर में स्वेटर वितरण कार्यक्रम शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। साथ ही रवींद्र सिंह तोमर (जिला परियोजना समन्वयक ग्वालियर) अंजलि बत्रा (नेशनल वाईस चेयरमैन, एसएमए), पीके दिबोलिया (प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल), विजेता सिंह चौहान (सहायक नोडल अधिकारी खेल, नगर निगम), अंकुर माहेश्वरी (पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष), संतोष, आकाश गुप्ता (कार्यक्रम संयोजक), चित्रांशी सांड (सचिव) एवं अरविंद शर्मा विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









