बाल महोत्सव के दूसरा दिन डांस प्रतियोगिता में 130 बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया

Jan 19 2024

ग्वालियर। श्रीमंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बाल महोत्सव 2024 का आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के दूसरे दिन बच्चों के लिए एकल डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
 इस आयोजन में मुख्य अतिथि सुश्री विदिता डागर भारतीय पुलिस सेवा व सुश्री प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल उपस्थित रहीं। सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने किया। इस अवसर पर सुश्री विदिता डागर ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के मंच पर मिल रहा है बड़ी बात है और बच्चों को अपने कैरियर को लेकर सोच ऊंची रखना चाहिए।
 सुश्री प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल ने कहा कि ग्वालियर शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें बस मंच की जरूरत है जो हो रही है बच्चे इसके साथ साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी मेहनत और लगन से करें। इस एकल डांस प्रतियोगिता में 130 बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में नेहा शर्मा, प्रांजली मातापुरकर, मुस्कान खत्री आदित्य सक्सेना उपस्थित थी।
 इस मौके पर आयोजन समिति के धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी भी इस अवसर पर उपस्थित थे डॉ शिखा कटठल ने बताया की इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मैडल व प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किये गये।