कलश यात्रा में लगे जय श्री राम के नारे
Jan 19 2024
ग्वालियर। न्यू साई विहार कॉलोनी 12 बीघा रोड सिकंदर कंपू पर श्रीअयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की उपलक्ष में संगीतय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया गया। कथा से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाए गए तथा 108 कलश को लेकर माता बहने आगे चल रही थी, पीछे भागवत आचार्य बग्गी पर विराजमान होकर चल रहे थे । कलश यात्रा खाटू श्याम मंदिर से निकाली गई।
श्रीमद्भागवत कथा में पहले दिन भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम भागवत की महिमा से अवगत कराया उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
अगर कोई सात तक किसी व्यस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकाले तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ-साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इस अवसर पर समस्त कॉलोनी वासियों ने भागवत महापुराण की आरती की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









